National Sports Awards 2021

Target Hssc Haryana लेखक विकास पूनिया

National Sports Awards 2021 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार




1. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कितने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिया?

a. 5
b. 8
c. 10
d. 12

Answer: d. 12


 
– युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा की।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

———————
2. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किन खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिया?

खिलाड़ी का नाम – खेल की श्रेणी
1. नीरज चोपड़ा – एथलेटिक्स
2. रवि कुमार दाहिया – कुश्ती
3. लवलीना बोरगोहेन – मुक्केबाजी
4. पीआर श्रीजेश – हॉकी
5. अवनि लेखरा – पैरा शूटिंग
6. सुमित अंतिल – पैरा एथलेटिक्स
7. प्रमोद भगत – पैरा बैडमिंटन
8. कृष्णा नागर – पैरा बैडमिंटन
9. मनीष नरवाल – पैरा शूटिंग
10. मिताली राज – क्रिकेट
11. सुनील छेत्री – फुटबॉल
12. मनप्रीत सिंह – हॉकी

——————-
3. एथलेटिक्‍स से जुड़े किस खिलाड़ी को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 मिला?

a. हिमा दास
b. नीरज चोपड़ा
c. दुती चंद
d. अरपिंदर सिंह

Answer: b. नीरज चोपड़ा

– उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में भारत के लिए एकमात्र गोल्‍ड मेडेल जीता।
– इस दौरान उन्‍होंने 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) किया।
– नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा ब्लॉक के गांव खांडरा के रहने वाले हैं।

———————
4. किस कुश्‍ती खिलाड़ी ने मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 जीता?

a. रवि कुमार दाहिया
b. दीपक पुनिया
c. सोनम मलिक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. रवि कुमार दाहिया

– टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती खिलाड़ी रवि दाहिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत (सिल्‍वर) मेडल जीता।
– वह हरियाणा के रहने वाले हैं और जन्म 1997 में सोनीपत जिले के नहरी गांव में हुआ था।
– 10 साल की उम्र से ही रवि ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

———————
5. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस मुक्केबाजी को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 दिया?

a. अमित पंघाल
b. शिवा थापा
c. हवा सिंह
d. लवलीना बोरगोहेन

Answer: d. लवलीना बोरगोहेन

– टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में मुक्‍केबाज लवलीन बोरगोहेन ने 69 किग्रा भारवर्ग में कांस्‍य (ब्रॉन्‍ज) मेडेल जीता था।
– वह असम के छोटे से गांव गोलाघाट की रहने वाली हैं।

———————
6. किन हॉकी खिलाडि़यों ने मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 पाया?

a. पीआर श्रीजेश और शिव थापा
b. मनप्रीत सिंह और हवा सिंह
c. पीआर श्रीजे और मनप्रीत सिंह
d. मनीष सिंह और सोनम मलिक

Answer: c. पीआर श्रीजे और मनप्रीत सिंह

– मनप्रीत सिंह, भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्‍तान हैं।
– दरअसल, टोक्‍यो आलंपिक में 41 साल बाद 5 अगस्‍त 2021 को (टोक्‍यो ओलंपिक 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्‍य (ब्रॉन्‍ज) मेडल जीता।

– पीआर श्रीजेश, भारतीय मेंस हॉकी टीम के सदस्‍य हैं।
– वह केरल के रहने वाले हैं और जन्‍म एर्नाकुलम जिले के किझक्कम्बलम गांव में किसान परिवार में हुआ था।

———————
7. किन पैरा शूटिंग खिलाडि़यों ने वर्ष 2021 में मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार जीता?

a. योगेश कथूनिया और निषाद कुमार
b. अवनि लेखरा और मनीष नरवाल
c. सुहाश यतिराज और प्रवीण कुमार
d. निषाद कुमार और अवनि लेखरा

Answer: b. अवनि लेखरा और मनीष नरवाल

अवनि लेखरा
– अवनि लेखरा ने टोक्‍यो पैरालंपिक के दौरान पैरा शूटिंग की अलग-अलग कैटगरी में गोल्‍ड और ब्रॉंज मेडेल जीता। मतलब उन्‍होंने दो मेडेल जीते।
– कैटेगरी : (आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1) और (महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1)
– वह जयपुर की रहने वाली हैं।
– अवनि को वर्ष 2012 में दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।
– इसके बाद फिर वह खड़े होने और चलने में असमर्थ हो गई।
– तब से वह व्‍हीलचेयर पर ही हैं।

मनीष नरवाल
– मनीष नरवाल ने टोक्‍यो पैरालंपिक में गोल्‍ड मेडेल जीता।
– मनीष नरवाल के दाहिना हाथ में दिक्‍कत है।
– वह फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
– नरवाल को 2020 में अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

———————
8. राष्‍ट्रपति ने किस पैरा एथलेटिक को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 से सम्‍मानित किया?

a. सुमित अंतिल
b. अरपिंदर सिंह
c. वंदना कटारिया
d. सिंहराज अधाना

Answer: a. सुमित अंतिल

– सुमित अंतिल ने टोक्‍यो पैरालंपिक में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में गोल्‍ड मेडेल जीता।
– उन्होंने F64 कैटेगरी में 68.55 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ मेडल जीता।
– सुमित ने पैरालंपिक में अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तीन बार तोड़ा।
– वह हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा के निवासी हैं।
– वह एक पैर से दिव्‍यांग हैं।

——————-
9. किन पैरा बैडमिंटन खिलाडि़यों ने वर्ष 2021 में मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार जीता?

a. सिमरनजीत सिंह और प्रवीण कुमार
b. प्रमोद भगत और कृष्‍णा नागर
c. योगेश कथूनिया और निषाद कुमा
d. प्रवीण कुमार और योगेश कथूनिया

Answer: b. प्रमोद भगत और कृष्‍णा नागर

प्रमोद भगत
– टोक्‍यो पैरालंपिक में प्रमोद भगत ने पैरा बैडमिंटन में गोल्‍ड मेडेल जीता।
– वह बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन 5 साल की उम्र में पैर में पोलियो के कारण उनकी बुआ बेहतर इलाज के लिए ओडिशा लेकर चली गई थीं।
– वहीं पर उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और बैडमिंटन खेलना शुरू किया और अब भारत का नाम दुनिया में रौशन किया।

कृष्‍णा नागर
– कृष्‍णा नागर ने टोक्‍यो पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन में गोल्‍ड मेडेल जीता।

——————
10. राष्‍ट्रपति ने किस क्रिकेट को मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 से सम्‍मानित किया?

a. शिखर धवन
b. सरकार तलवार
c. मिताली राज
d. गुरजंत सिंह

Answer: c. मिताली राज

– मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हैं।
– वह टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है।
– मिताली राज T20i में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रह चुकी हैं।
– वह महिला एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रनों को पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
– उनके पास क्रिकेट में और भी रिकॉर्ड हैं।

——————
11. किस फुटबॉलर मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2021 मिला?

a. सुनील छेत्री
b. सिमरनजीत सिंह
c. मोनिका
d. संदीप नरवाल

Answer: a. सुनील छेत्री

– सुनील छेत्री फुटबॉलर है, जो एक स्ट्राइकर या विंगर के रूप में खेलते हैं।
– वह भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और इंडियन सुपर लीग के क्लब बेंगलुरु एफसी दोनों में कप्तान हैं।
Target Hssc Haryana vikash poonia 
———————
12. राष्‍ट्रपति ने कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2021 दिए?

a. 10
b. 25
c. 35
d. 50

Answer: c. 35

———————
13. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2021 दिए?

खिलाड़ी का नाम – खेल की श्रेणी
1. अरपिंदर सिंह – एथलेटिक्स
2. सिमरनजीत कौर – मुक्केबाजी
3. शिखर धवन – क्रिकेट
4. चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी – तलवारबाजी
5. मोनिका – हॉकी
6. वंदना कटारिया – हॉकी
7. संदीप नरवाल – कबड्डी
8. हिमानी उत्तम परब – मल्लखंब
9. अभिषेक वर्मा – निशानेबाजी
10. अंकिता रैना – टेनिस
11. दीपक पूनिया – कुश्ती
12. दिलप्रीत सिंह – हॉकी
13. हरमनप्रीत सिंह – हॉकी
14. रूपिंदर पाल सिंह – हॉकी
15. सुरेंद्र कुमार – हॉकी
16. अमित रोहिदास – हॉकी
17. बीरेंद्र लाकड़ा – हॉकी
18. सुमित – हॉकी
19. नीलकांत शर्मा – हॉकी
20. हार्दिक सिंह – हॉकी
21. विवेक सागर प्रसाद – हॉकी
22. गुरजंत सिंह – हॉकी
23. मनदीप सिंह – हॉकी
24. शमशेर सिंह – हॉकी
25. ललित कुमार उपाध्याय – हॉकी
26. वरुण कुमार – हॉकी
27. सिमरनजीत सिंह – हॉकी
28. योगेश कथूनिया – पैरा एथलेटिक्स
29. निषाद कुमार – पैरा एथलेटिक्स
30. प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स
31. सुहाश यतिराज – पैरा बैडमिंटन
32. सिंहराज अधाना – पैरा निशानेबाजी
33. भाविना पटेल – पैरा टेबल टेनिस
34. हरविंदर सिंह – पैरा तीरंदाजी
35. शरद कुमार – पैरा एथलेटिक्स

———————
14. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कितने खेल कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 दिए?

a. 10
b. 25
c. 35
d. 50

Answer: a. 10

– पांच खेल कोच को लाइफ टाइम श्रेणी और 5 को नियमित श्रेणी में यह अवॉर्ड मिला।

——————-
15. द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021

लाइफ-टाइम श्रेणी:
कोच का नाम – खेल की श्रेणी
1. टी. पी. औसेफ – एथलेटिक्स
2. सरकार तलवार – क्रिकेट
3. सरपाल सिंह – हॉकी
4. आशान कुमार – कबड्डी
5. तपन कुमार पाणिग्रही – तैराकी

नियमित श्रेणी:
कोच का नाम – खेल की श्रेणी
1. राधाकृष्णन नायर पी – एथलेटिक्स
2. संध्या गुरुंग – बॉक्सिंग
3. प्रीतम सिवाच – हॉकी
4. जय प्रकाश नौटियाल – पैरा शूटिंग
5. सुब्रमण्यम रमन – टेबल टेनिस

——————
16. लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2021

खिलाड़ी – खेल की श्रेणी
1. लेखा केसी – बॉक्सिंग
2. अभिजीत कुंते – शतरंज
3. दविंदर सिंह गरचा – हॉकी
4. विकास कुमार – कबड्डी
5. सज्जन सिंह – कुश्ती

——————
17. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021

श्रेणी – संगठन
1.नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान एवं उसका विकास करना – मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
2.कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

——————
18. राष्‍ट्रपति ने मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2021 किस यूनिवर्सिटी को दिया?

a. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
b. एएमयू, अलीगढ़
c. जेएनयू, दिल्‍ली
d. दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय

Answer: a. पंजाब विश्वविद्यालय,





Telegram group-   click here
Facebook  click here
Twitter click here
WhatsApp group click here